
कश्मीर की सेंट्रल जेल में इस्तेमाल हो रहे थे मोबाइल फोन? छापेमारी में मिले 4-5 डिजिटल डिवाइस
AajTak
कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल में आतंक से जुड़े एक मामले में CIK ने छापेमारी कर 4-5 डिजिटल डिवाइस जब्त किए. इनका इस्तेमाल जेल में आतंकी गतिविधियों के लिए होने का शक है.
जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल से 4-5 डिजिटल डिवाइसेस जब्त किए गए हैं. आतंक से जुड़े एक मामले में गुरुवार को कश्मीर की काउंटर इंटेलिजेंस (CIK) ने जेल में छापेमारी की थी. इस दौरान जेल के अलग-अलग ब्लॉक और बैरकों में तलाशी ली गई, जिसमें कई डिजिटल डिवाइसेस बरामद किए गए. इनका इस्तेमाल जेल में आतंकी गतिविधियों के लिए होने का शक जताया जा रहा है.
जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने आजतक को बताया कि छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन और टैबलेट समेत 4-5 डिजिटल डिवाइस मिले हैं. शक है कि इनका इस्तेमाल जेल के अंदर से आतंक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हो रहा था.
यह भी पढ़ें: आतंकी घुसपैठ के मामलों की जांच कर रही है NIA, जम्मू के कई इलाकों में की छापेमारी
क्या है पूरा मामला? CIK को एक मामले की जांच के दौरान टेक्निकल सिग्नेचर मिले थे, जो सीधे सेंट्रल जेल श्रीनगर से जुड़े थे. इन्हीं सुरागों के आधार पर कोर्ट से सर्च वारंट हासिल कर ये छापेमारी की गई. बुधवार सुबह से जेल के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
सूत्रों के अनुसार, ये उपकरण जेल के अंदर आतंक से जुड़े गतिविधियों में इस्तेमाल हो सकते हैं. हालांकि, ये डिवाइस किसके पास थे और इनका इस्तेमाल कैसे हो रहा था, इस पर अभी जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: J-K: श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











