
कश्मीरी पंडितों के पलायन और इस पर बनी फिल्म पर देखें क्या बोले Farooq Abdullah
AajTak
फिल्म द कश्मीर फाइल्स आने के बाद एक बार फिर कश्मीरी पंडितों के कश्मीर से पलायन की दर्दनाक तस्वीर पर बहस छिड़ी है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों के घाटी से पलायन को साजिश बताया है. 90 के दशक में कश्मीर में पंडितों पर ढाए गए जुल्म पर पहली बार फारूक अब्दुल्ला खुलकर बोले. उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के लिए दिल रोता है लेकिन अगर कोई कह दे कि मैं ही जिम्मेदार हूं तो मुझे फांसी दे दो. उन्होंने ये भी कहा कि अब उन्हें दिल जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए. देखें ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर पब्लिशिंग राज चेंगप्पा के साथ फारूक अब्दुल्ला का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









