
'कल्पना भी नहीं की थी कभी PM बनूंगा', सत्ता में 20 साल पूरे होने पर बोले नरेंद्र मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचना इसकी कल्पना उन्होंने कभी नहीं की थी. 20 साल की ये अखंड यात्रा अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और ऐसे महत्वपूर्ण समय में उस धरती पर आना जहां उन्हें निरंतर स्नेह और प्रेम मिला है, वहां आना वे अपना सौभाग्य समझते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देव भूमि उत्तराखंड के शहर ऋषिकेश की यात्रा पर हैं. ऋषिकेश एम्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 35 ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने उस सफर को याद किया जब वो आज से ठीक 20 साल पहले 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









