
'कल्कि 2898 AD' ने 600 करोड़ कमाकर पास किया मंडे टेस्ट, हिंदी में भी जमकर हुई कमाई
AajTak
5 दिन में 'कल्कि 2898 AD' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है. ये फिल्म जिस तरह कमाई कर रही है, उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कमाई जल्द ही कई नए रिकॉर्ड बना देगी.
डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने वीकेंड में इंडिया ही नहीं विदेशों में भी कमाई के रिकॉर्ड बना डाले. प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन से जमकर कमाई की है. लेकिन पहले सोमवार की कमाई से ये तय होना था कि फिल्म का आगे क्या भविष्य होने वाला है.
'कल्कि 2898 AD' ने दमदार कमाई के साथ मंडे टेस्ट पार कर लिया है और अब ये फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार नजर आ रही है.
'कल्कि 2898 AD' ने भेदा सोमवार का चक्रव्यूह गुरुवार को रिलीज हुई प्रभास की फिल्म ने पहले वीकेंड में दुनिया भर में जमकर कमाई की और 555 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला. लेकिन एक शानदार वीकेंड के बाद फिल्म का असली टेस्ट मंडे को था. लेकिन इस टेस्ट में 'कल्कि 2898 AD' ने अच्छे कलेक्शन के साथ परफॉर्म किया है.
सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, 5वें दिन प्रभास की फिल्म ने 34 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है. संडे को आए 88 करोड़ के हिसाब से देखें तो ये करीब 60% की गिरावट है. वीकेंड में नॉर्मल से ज्यादा बड़ा कलेक्शन करने के बाद, सोमवार के कामकाजी दिन बड़ी फिल्मों में इतनी गिरावट आना बहुत नॉर्मल है.
रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 'कल्कि 2898 AD' ने करीब 59.3 करोड़ कमाए थे, उस हिसाब से देखने पर भी फिल्म का मंडे कलेक्शन काफी बेहतर नजर आता है. मंडे कलेक्शन के साथ 5 दिन में 'कल्कि 2898 AD' का नेट इंडिया कलेक्शन अब करीब 344 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
हिंदी से हो रही जमकर कमाई 'कल्कि 2898 AD' के हिंदी वर्जन ने रविवार को करीब 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि मंडे कलेक्शन 17 करोड़ रुपये के करीब होने का अनुमान है. पहले दिन हिंदी वर्जन से 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली फिल्म का 5वें दिन भी 17 करोड़ कमाना एक बेहतरीन ट्रेंड है. 'कल्कि 2898 AD' अब हिंदी में 128 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










