
कल्कि, स्पिरिट के बाद दीपिका पादुकोण ने फिर दिया शॉक, हॉलीवुड शो से किया किनारा, ऑडिशन से डरीं?
AajTak
दीपिका पादुकोण को लेकर पिछले दिनों ये न्यूज फैली थी कि वो हॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के नए सीजन में नजर आएंगी. उनके फैंस इससे काफी खुश हुए थे, मगर अब वो इसका हिस्सा नहीं बन पाएंगी. जानें दीपिका की एग्जिट का कारण...
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार होती हैं. उनकी हर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रिस्पॉन्स मिलता है. यही कारण है कि दीपिका की झोली में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स आते रहते हैं. कुछ ही वक्त पहले ये खबर सामने आने लगी थी कि दीपिका हॉलीवुड में एक नए प्रोजेक्ट से वापसी करने वाली हैं.
दीपिका को ऑफर हुआ कौनसा प्रोजेक्ट?
दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड की पॉपुलर ब्लैक कॉमेडी सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के चौथे सीजन में कास्ट करने की बात कही जा रही थी. सीरीज के मेकर्स उन्हें अपने प्रोजेक्ट में शामिल करना चाहते थे. वो इसके लिए एक्ट्रेस को अप्रोच भी करने वाले थे. मगर दीपिका ने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया.
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, दीपिका ने 'द व्हाइट लोटस' सीरीज इसलिए ठुकरा दी, क्योंकि वो अपने रोल के लिए ऑडिशन नहीं देना चाहती थीं. सूत्रों के मुताबिक, सीरीज के मेकर्स कास्टिंग से पहले ऑडिशन लेना चाहते थे. लेकिन दीपिका को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी. सूत्रों ने कहा, 'द व्हाइट लोटस HBO की एक बहुत मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज है. इसमें एक्टर चुनने के लिए ऑडिशन करना बहुत जरूरी होता है. मेकर्स हर एक्टर से ऑडिशन लेते हैं, चाहे वो कितना भी बड़ा नाम क्यों ना हो.'
'दीपिका पादुकोण को इस सीरीज के चौथे सीजन में रोल ऑफर किया गया था. लेकिन एक्ट्रेस ने ऑडिशन देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. इसलिए ये मौका छूट गया. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ये पहली बार नहीं था, जब दीपिका को द व्हाइट लोटस सीरीज का ऑफर आया हो. उन्हें पहले तीसरे सीजन में भी रोल का ऑफर आया था, लेकिन तब दीपिका प्रेग्नेंट थीं, इसलिए वो नहीं कर पाईं. अब चौथा सीजन बन रहा है तो फिर से कोशिश की गई, लेकिन फिर ऑडिशन ना देने की वजह से मौका पास हो गया.'
फिर टली हॉलीवुड में दीपिका की वापसी

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












