
कलेक्टर ने सरे राह मारा शख्स को थप्पड़ और सड़क पर दे मारा मोबाईल, अब हुई ये कार्रवाई
Zee News
मुख्यमंत्री के दखल के बाद सीएमओ (CMO) की ओर से जारी आदेश में आईएएस गौरव कुमार सिंह (IAS Gaurav Kumar Singh) को सूरजपुर का नया जिला कलेक्टर बनाने की जानकारी दी गई है
नई दिल्ली: देश में जारी लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. इस वारदात के बाद प्रशासनिक अमले पर सवाल खड़े हो गए हैं. दरअसल यहां एक कलेक्टर ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया साथ ही उसका फोन भी तोड़ दिया. यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. यहां तक कि इस मामले में खुद मुख्यमंत्री को दखल देना पड़ा. Chhattisgarh | In a viral video, Surajpur District Collector Ranbir Sharma was seen slapping a person and slamming his phone on the ground, for allegedly violating lockdown guidelines सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस केस में कलेक्टर के माफी मांगने के बावजूद उनकी छुट्टी कर दी गई है. मुख्यमंत्री के दखल के बाद सीएमओ (CMO) की ओर से जारी आदेश में आईएएस गौरव कुमार सिंह (IAS Gaurav Kumar Singh) को सूरजपुर का नया जिला कलेक्टर बनाने की जानकारी दी गई है. — ANI (@ANI) यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








