
कलकत्ता में बिकी थी देश की पहली कार, देश के ये उद्योगपति बने थे पहले खरीदार!
AajTak
उस दौर की कई विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार में अपनी कार लेकर आईं, लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड Lanchesters और Ford Model T की रही. आज के दौर में धड़ाधड़ बिक रही कारों के बीच क्या आपने कभी सोचा है कि भारत की पहली कार कहां बिकी होगी और किसने उसे खरीदा होगा?
आज के समय में भारत दुनिया के सबसे बड़े कार (Indian Car Market) बाजारों में से एक है. दुनिया भर की तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने कार को भारतीय बाजार में बेचती हैं. इन दिनों देश में लोग जमकर कार खरीद रहे हैं. जुलाई में महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन की बुकिंग शुरू होने के मिनट भर में 25 हजार यूनिट बुक हो गई थी. 30 मिनट तक तो एक लाख स्कॉर्पियो एन की बुकिंग हो गई. आज के दौर में धड़ाधड़ बिक रही कारों के बीच क्या आपने कभी सोचा है कि भारत की पहली कार कहां बिकी होगी और किसने उसे खरीदा होगा?
तो जिस शहर में देश की पहली कार बिकी थी, वो शहर कलकत्ता था. जी हां, वहीं कलकत्ता, जो अंग्रेजी हुकूमत के दौर में व्यापार और उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र था. जाहिर, जहां व्यापार और उद्योग का सेंटर होगा, वहीं बाजार का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा. इसलिए भारतीय बाजार में पहली बार जब कोई कार लॉन्च हुई तो बाजार कलकत्ता शहर का था. इतना ही नहीं देश की पहली कार को भी इसी शहर के एक उद्योपति ने खरीदा.
छपा था लॉन्चिंग का इश्तेहार
अलग-अलग जगहों पर संदर्भ मिलता है कि भारत की पहली कार क्रॉम्प्टन ग्रीव्ज से जुड़े मिस्टर फोस्टर ने खरीदी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती. हां, एक बात जरूर साफ है कि इसे खरीदा कलकत्ता में ही गया था. ये कार संभवतया फ्रांस की DeDion थी. जब इसकी लॉन्चिंग का इश्तेहार छपा तो कलकत्ता में लोग दीवाने हो गए.
मुंबई में बिकी थीं चार कारें
उस दौर के अखबारों की रिपोर्ट के मुताबिक कलकत्ता में भले देश की पहली कार बिकी हो, लेकिन कुछ ही समय बाद मुंबई में 4 कारों की सेल और हुई. इन चारों कारों को खरीदने वाले पारसी समुदाय के लोग थे. टाटा ग्रुप के संस्थापक Jamsetji Tata भी उन्हीं 4 खरीदारों में शामिल थे जिन्होंने मुंबई में इन कारों को खरीदा था. तब के एक और बड़े शहर मद्रास को अपनी पहली कार 1901 में मिली थी.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








