कर्नाटक सरकार ने कहा- ऑनलाइन परीक्षा करा पाना संभव नहीं, जानें- फिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा
AajTak
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सीएन अश्वत्थ नारायण ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं होगा.
कोरोना की दूसरी लहर में राज्य सरकारें कोविड-19 की रफ्तार थामने की चुनौती का सामना कर रही हैं. इस बीच बोर्ड एग्जाम एक बड़ी चिंता का सबब बने हैं. सरकारें ये तय नहीं कर पा रही हैं कि वो ऑफलाइन एग्जाम कितने सुरक्षित तरीके से करा सकती हैं. वहीं पेरेंट्स परीक्षाएं कैंसिल करने या एग्जाम टालने की मांग कर रहे हैं. इस बीच कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सीएन अश्वत्थ नारायण ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं होगा. बता दें कि राज्य में ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षा आयोजित करने के लिए कुछ छात्रों और अभिभावकों से मांग की गई थी. इस बारे में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान प्रणाली में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं होगा. परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और केवल कुछ ही डीम्ड विश्वविद्यालय ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षा आयोजित करने में सक्षम हो सकते हैं. लेकिन सरकार के गठन में यह संभव नहीं होगा.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











