
कर्नाटक: सरकारी जगहों पर बैन होंगे RSS कार्यक्रम, बिल में होगा 3 साल तक की जेल का प्रावधान
AajTak
कर्नाटक सरकार एक नया बिल लाने वाली है, जो सरकारी परिसरों में RSS जैसे संगठनों की गतिविधियों पर रोक लगाएगा. बिल के तहत किसी भी धार्मिक या राजनीतिक प्रोग्राम के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारी की अनुमति जरूरी होगी.
कर्नाटक सरकार कैबिनेट में एक नया बिल लाने की तैयारी में है. जिसका नाम है 'रेगुलेशन ऑफ यूज ऑफ गवर्नमेंट प्रिमाइसेस एंड प्रॉपर्टीज बिल 2025'. इसका मकसद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) जैसे संगठनों की सरकारी प्रॉपर्टीज में होने वाली गतिविधियों पर रोक लगाना है.
लॉ डिपार्टमेंट द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट के मुताबिक, सरकारी परिसर में किसी भी धार्मिक या राजनीतिक प्रोग्राम के लिए अनिवार्य परमिशन लेनी होगी. डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर और सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस इजाजत देने वाले अधिकारी होंगे.
बिल में उल्लंघन के लिए सख्त सजा का प्रावधान है. पहली बार उल्लंघन करने पर दो साल की जेल और 50,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है, जबकि दोबारा उल्लंघन करने पर तीन साल की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है. लगातार उल्लंघन करने पर हर दिन 5,000 रुपये की पेनल्टी का प्रस्ताव है.
यह कदम मंत्री प्रियांक खरगे द्वारा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लिखे गए एक पत्र के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सरकारी परिसरों में RSS की गतिविधियों पर बैन लगाने की मांग की थी.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में प्रियांक खड़गे ने सरकारी परिसरों में RSS गतिविधियों पर बैन की मांग की, BJP ने कांग्रेस को घेरा
ग्रामीण विकास और आईटी मंत्री ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि RSS सरकारी स्कूलों, खेल के मैदानों और मंदिरों में शाखाएं और सभाएं आयोजित करके बच्चों और युवाओं के बीच विभाजनकारी विचार फैला रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से इन प्रोग्राम्स पर पूरी तरह से बैन लगाने का आग्रह किया और इन्हें असंवैधानिक और राष्ट्रीय एकता की भावना के खिलाफ बताया था.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








