
कर्नाटक संकट पर ब्रेकफास्ट मीटिंग से लगेगा ब्रेक! CM सिद्धारमैया बोले- जो हाईकमान कहेगा, वही मानूंगा
AajTak
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सत्ता-साझाकरण गतिरोध समाप्त करने के लिए हाई कमान के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को कल सुबह नाश्ते पर बुलाया है. सिद्दारमैया ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व का हर फैसला मानेंगे.
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार शनिवार सुबह 9:30 बजे सीएम आवास ‘कावेरी’ में ब्रेकफ़ास्ट मीटिंग करेंगे. यह मुलाकात पार्टी हाईकमान के निर्देशों के बाद हो रही है.
इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि हाईकमान जो भी फैसला लेगा, वह उसे मानेंगे. उन्होंने कहा कि गतिरोध को समाप्त करने के उद्देश्य से हाईकमान ने उन्हें और शिवकुमार को कल सुबह एक साथ बैठकर मामले पर चर्चा करने के लिए कहा है.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक ट्वीट करते हुए कहा, "मैं अपने रुख पर कायम हूं. मैंने पहले ही बता दिया है कि मैं पार्टी के वरिष्ठों के कहे अनुसार काम करूंगा. अभी भी और कल भी, मैं यही कहूंगा. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझे और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को बुलाया है और मिलने का निर्देश दिया है. इसलिए, मैंने उन्हें लंच के लिए आमंत्रित किया है, जहां हम चर्चा करेंगे. डी.के. शिवकुमार भी कह चुके हैं कि वह हाईकमान के कहे को स्वीकार करेंगे. अगर हाईकमान मुझे नई दिल्ली बुलाता है, तो मैं जाऊंगा."
यह भी पढ़ें: '… तो कर्नाटक सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे', खींचतान के बीच पूर्व CM बसवराज बोम्मई का बयान
डीके का सिद्धारमैया पर निशाना
दोनों नेता कल सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आधिकारिक आवास 'कावेरी' पर मुलाकात करेंगे. हाल के दिनों में शिवकुमार और उनके समर्थक लगातार यह मांग कर रहे हैं कि 2023 के चुनाव में जीत के बाद पार्टी हाईकमान द्वारा किए गए वादे के अनुसार उन्हें सीएम पद दिया जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










