
कर्नाटक: राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- धमकी भरे और आधारहीन हैं आरोप
AajTak
कर्नाटक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) पर की गई टिप्पणियों को अनुचित और धमकी भरा बताते हुए उनके ब्लैक एंड व्हाइट दावों पर तथ्यात्मक उत्तर दिया है. आयोग का कहना है कि ये तथ्य हर भारतवासी को जानना चाहिए.
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने कर्नाटक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) पर की गई टिप्पणियों को अनुचित और धमकी भरा करार दिया है. आयोग ने राहुल गांधी के ब्लैक एंड व्हाइट दावों का तथ्यात्मक खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि ये तथ्य हर भारतवासी को जानना चाहिए.
आयोग के प्रवक्ता ने अपनी बात स्पष्ट और कड़े शब्दों में रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने कानूनी उपायों का इस्तेमाल करने के बजाय आधारहीन आरोप लगाए जो कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा को कमजोर करते हैं.
आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर तीन पॉइंट्स में अपने फैक्ट्स प्रस्तुत किए हैं.
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक की 28 सीटों पर कांग्रेस ने 14 सीटें जीती थीं, जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी-जेडीएस गठबंधन को 13 सीटें मिली थीं. चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. राहुल गांधी ने हाल ही में एक सार्वजनिक बयान में मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि चुनाव प्रक्रिया में पक्षपात हुआ और मतदाता सूची में गड़बड़ियां थीं. इन बयानों को आयोग ने ब्लैक एंड व्हाइट और फैक्ट्स से परे बताया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






