
कर्नाटक में हम 150 सीटें जीतेंगे... राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
AajTak
Rahul Gandhi in Karnataka : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक में हमेशा कांग्रेस पार्टी की भावना रही है. हम यहां सरकार बनाकर फिर इसे विकास के रास्ते पर ले जाएंगे. राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक में मौजूदा सरकार लोकतांत्रिक नहीं है. यहां देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है.
कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस की तैयारियों का जायजा लेने पार्टी के नेता राहुल गांधी ने यहां कार्यकर्ताओं के बीच 150 सीटें जीतने का दावा किया है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी लोगों को बांटती है. जबकि उनकी पार्टी लोगों को जोड़ती है हमें यही कर्नाटक में करने की जरूरत है.
राहुल गांधी ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के लिए सबसे अहम संदेश ये है कि आपको एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है. आपको इसमें और अधिक प्रयास करने की जरूरत है. जब भी आपको मेरी जरूरत होगी मैं आप सभी के लिए हूं. मैं किसी भी लड़ाई के लिए तैयार हूं. कर्नाटक में हम 150 सीटें जीतेंगे. मुझे विश्वास है कि हम यहां सरकार बनाएंगे.
राहुल गांधी ने कहा, भाजपा का जो लक्ष्य है, वह गरीबों का पैसा छीनकर 3-4 सबसे बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने का है. वह मूल रूप से फाइनेंशियल ट्रांसफर मैकेनिज्म हैं. गरीबों से पैसा लो और 2-4 उद्योगपतियों को दे दो, यह उनका सिस्टम है.
महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा- राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, देश के सामने महंगाई और बेरोजगारी का सबसे बड़ा मुद्दा है. नोट बंदी, गलत GST और कृषि कानून के कारण देश को नुकसान हुआ. आज देश की हालत यह है कि भाजपा चाहकर भी देश में रोजगार नहीं दे सकती क्योंकि छोटे और लघु उद्योगों को भाजपा ने खत्म कर दिया है.
राहुल गांधी ने कहा, पहले पीएम मोदी चुनाव के वक्त भ्रष्टाचार की बात करते थे. आज अगर नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक में आकर भ्रष्टाचार की बात करें और कहें कि मैं भ्रष्टाचार से लड़ना चाहता हूं तो शायद पूरा कर्नाटक हंसना शुरू कर देगा और वह यह बात हिंदुस्तान में कहीं नहीं कह सकते हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







