
कर्नाटक में खेत से 2.7 लाख के टमाटर लेकर चंपत हुए चोर, तेलंगाना में 20 KG हुए 'गायब'
Zee News
देश के कई हिस्सों में बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से बृहस्पतिवार को टमाटर की खुदरा कीमत 162 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमतें कोलकाता में सबसे अधिक 152 रुपये प्रति किलो रहीं, इसके बाद दिल्ली में 120 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 117 रुपये प्रति किलो और मुंबई में 108 रुपये प्रति किलो रहीं.
हासन (कर्नाटक)/हैदराबाद (तेलंगाना). देशभर में टमाटर की आसमान छूती कीमतों ने इसे इतना मूल्यवान बना दिया है कि चोर इसे अब खेतों और दुकानों से चुरा रहे हैं. ऐसी ही एक घटना में, कर्नाटक के बेलूर जिले में एक खेत से चोरों ने 2.7 लाख रुपये के टमाटर चुरा लिए. ऐसी एक घटना तेलंगाना मे हुई जिसमें महबूबाबाद जिले में एक दुकान से लगभग 20 किलोग्राम टमाटरों की कथित चोरी होने की घटना सामने आई है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










