
कर्नाटक में इंजीनियरिंग की छात्रा का अपहरण, पिता ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप
AajTak
कर्नाटक के उडुपी में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 (3) के तहत केस दर्ज किया गया है. पिता ने अपनी बेटी को लव जिहाद का शिकार बताया है.
कर्नाटक के उडुपी में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 (3) के तहत केस दर्ज किया गया है. पिता ने अपनी बेटी को लव जिहाद का शिकार बताया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
उडुपी टाउन पुलिस स्टेशन में 20 मार्च को दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़िता के पिता गॉडविन देवदास (53) ने बताया कि उनकी बेटी मूडबिद्री में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है. उस दिन शाम करीब 6 बजे उडुपी के कुक्कीकट्टे जंक्शन पर अपनी कॉलेज बस से उतरी थी. इसके बाद अपने मौसी के घर के लिए जा रही थी.
उसी समय आरोपी अकरम मोहम्मद ने उसका अपहरण कर लिया. उसे बाइक पर बैठाकर ले गया. इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक बस चालक ने देवदास को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहले भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. उस पर अपनी नाबालिग बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया था.
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का अपहरण बदले की भावना से किया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी 'लव जिहाद' का शिकार हुई है. उन्होंने दावा किया कि अकरम पिछले पांच वर्षों से इंस्टाग्राम के जरिए उनकी बेटी के संपर्क में था. वो सोशल मीडिया पर उनकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा था.
गॉडविन देवदास ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि एक सप्ताह पहले दर्ज की गई उनकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया गया. उल्टे पुलिस ने उन्हें बताया कि वे वयस्कों की सहमति से जुड़े मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकते. यहां तक कि उन्हें जोड़े के स्वेच्छा से साथ रहने का वीडियो भी दिखाया.
उन्होंने कहा, "मैं अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं." इसे लेकर हाईकोर्ट के समक्ष बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है, जिसमें उडुपी टाउन पुलिस को उनकी बेटी को अदालत के समक्ष पेश करने के निर्देश देने की मांग की गई है. शुक्रवार को एक खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए 4 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







