
कर्नाटक पुलिस ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को हिरासत में लिया
AajTak
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस उन्हें अपने साथ कुंबालागोडू पुलिस स्टेशन ले गई है.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस पहले उन्हें अपने साथ कुंबालागोडू पुलिस स्टेशन ले गई है, लेकिन बाद में पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया.
बीते दिनों कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यालय-सह-निवास तक विरोध मार्च का नेतृत्व करने पर कर्नाटक पुलिस ने कई भाजपा नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया था.
तीन बार सीएम रह चुके हैं येदियुरप्पा
अस्सी वर्षीय भाजपा नेता तीन बार प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं. उन्होंने 2008 से 2011 के बीच, मई 2018 में कुछ वक्त के लिए प्रदेश की कमान संभाली थी. फिर उन्होंने 2019 से 2021 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने कई अटकलों और अनिश्चितता के बाद 2021 में इस्तीफा दे दिया था.बीएस येदियुरप्पा के बाद बसवराज सोमप्पा बोम्मई ने राज्य के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











