
कर्नाटक के बेलगावी में महिला से हैवानियत पर एक्शन, अब तक 11 अरेस्ट, इंस्पेक्टर भी सस्पेंड
AajTak
कर्नाटक पुलिस ने बेलगाम मामले में कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले में इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस को विभागीय जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचने पर 3 घंटे की देरी हो गई और यह जानकारी बेलगाम कमिश्नर तक पहुंच चुकी थी.
कर्नाटक के बेलगावी (बेलगाम) में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लापरवाही के आरोप में एक पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंन्नूर को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस विभाग को जांच में पता चला कि अधिकारी मौके पर तीन घंटे देरी से पहुंचा था.
पुलिस अधिकारी ने की लापरवाही: जांच टीम
पुलिस टीम द्वारा मामले में लापरवाही बरतने की जानकारी सामने आने के बाद विभाग ने जांच टीम गठित की थी. शुरुआती जांच में पता चला कि इस मामले में इंस्पेक्टर की ओर से लापरवाही की गई थी. इसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया. पुलिस को यह भी पता चला कि इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचने पर 3 घंटे की देरी की और यह जानकारी बेलगाम कमिश्नर तक पहुंच चुकी थी.
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को लेकर भागा शख्स, लड़की के परिवार ने लड़के की मां को निर्वस्त्र कर पीटा
10 दिसंबर को हुई थी वारदात बता दें कि 10 दिसंबर की रात कर्नाटक के बेलगावी में एक लड़की के परिवार ने एक महिला को उसके घर से बाहर खींच लिया, नग्न कर खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई की. इस घटना पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह मंत्री परमेश्वर ने प्रतिक्रिया दी थी.
'लड़की के साथ रिलेशनशिप में था लड़का' पुलिस ने बताया कि महिला का बेटा कुछ वक्त से लड़की के साथ रिलेशनशिप में था. अपनी बेटी के महिला के बेटे के साथ भाग जाने की खबर मिलने पर लड़की के परिवार वाले लड़के के घर पहुंचे और उसकी मां को घर के बाहर खींच लिया. उसे नग्न कर खंभे से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की. घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, ''सिर्फ बेलगावी ही नहीं, हमारी सरकार हर जगह सख्त है. चाहे कोई भी अपराध हो, हम अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.''

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







