
कर्नाटक के बेलगाम में गन्ना किसानों का प्रदर्शन हुआ उग्र, पथराव में कई पुलिसवाले घायल
AajTak
कर्नाटक के बेलगाम में 7 दिनों से जारी गन्ना किसानों का प्रदर्शन शुक्रवार को हिंसक हो गया. उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर पथराव किया, जिसमें एक पुलिस बस क्षतिग्रस्त हो गई और कई जवान घायल हो गए. गन्ना किसान 3500 रुपये/टन एमएसपी मांग रहे हैं.
कर्नाटक के बेलगाम जिले में गन्ना किसानों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन उस वक्त हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर पथराव किया. किसानों ने सुवर्ण सौधा (बेलगाम में स्थित कर्नाटक राज्य का दूसरा विधानमंडल भवन) के पास राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया. उग्र किसानों ने स्थिति संभालने के लिए तैनात एक पुलिस बस पर पत्थर फेंके, जिससे बस का शीशा टूट गया और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए. आक्रोशित किसानों ने नारे लगाते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पथराव करने वाले कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. कर्नाटक रक्षण वेदिके के सदस्यों ने भी राजमार्ग ब्लॉक किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया. जिला बार एसोसिएशन के कुछ सदस्य भी गुरलापुर में प्रदर्शन में शामिल हो गए. इधर, राजधानी बेंगलुरु स्थित विधानसभा में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच.के. पाटिल ने 5 नवंबर को किसानों को आश्वासन दिया था कि सीएम 6 नवंबर को किसानों से और 7 नवंबर को चीनी मिल मालिकों से मिलेंगे.
गन्ना किसानों की क्या है मांग?
किसान संगठनों की कर्नाटक सरकार से मांग है कि गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 3500 रुपये प्रति टन किया जाए, जबकि केंद्र सरकार ने 2025-26 सीजन के लिए फेयर एंड रेम्युनरेटिव प्राइस (FRP) 3550 रुपये प्रति टन तय किया है. लेकिन किसानों का कहना है कि गन्ने की कटाई और परिवहन लागत हटाने के बाद उनके हाथ में महज 2,600 से 3,000 रुपये ही बचते हैं. वहीं पड़ोसी महाराष्ट्र में चीनी मिलें किसानों को गन्ने का मूल्य 3,410-3,500 रुपये प्रति टन दे रही हैं, जिससे कर्नाटक के किसान आक्रोशित हैं.
यह भी पढ़ें: 'ये आदमी बेलगाम तोप है...', अमेरिकी एक्सपर्ट ने भारत की आलोचना पर पीटर नवारो को सुनाई खरी-खरी
कर्नाटक के गन्ना किसानों की मांग है कि एफआरपी के बाद राज्य सरकार उन्हें 500 रुपये प्रति टन के हिसाब इंसेंटिव दे. इसके लिए वे राज्य की कांग्रेस सरकार से 5,000 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड घोषित करने की मांग कर रहे हैं. गुरलापुर में शुरू हुआ यह अनिश्चितकालीन धरना अब पूरे उत्तर कर्नाटक में फैल चुका है. हजारों किसान चीखोड़ी, अथनी, जंबोटी, गोकाक और मुदलगी जैसे कस्बों में सड़कों पर उतर आए हैं. कन्नड़ संगठनों का समर्थन मिलने से प्रदर्शन और तीव्र हो गया है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








