
कर्नाटक के किसानों के प्रदर्शन के बीच सिद्धारमैया सरकार का फैसला, गन्ने का समर्थन मूल्य तय
AajTak
उत्तर कर्नाटक में गन्ने के लिए प्रति टन 3,500 रुपये की मांग को लेकर किसानों आंदोलन कर रहे थे. इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा था कि निष्पक्ष और लाभकारी मूल्य निर्धारण (FRP) का फैसला केंद्र सरकार करती है, ना कि राज्य सरकार.
कर्नाटक के उत्तरी जिलों में अपनी फसलों के उचित दाम की मांग को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच राज्य सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 3,300 रुपये प्रति टन तय करने का फैसला लिया है. यह मूल्य 11.25 फीसदी रिकवरी दर के आधार पर तय किया गया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारी गन्ना किसानों से नए मूल्य को स्वीकार करने और आंदोलन वापस लेने की अपील भी की. बेलगावी जिले के मुदलगी तालुक में गुरलापुर क्रॉस पर गन्ने के लिए 3,500 रुपये प्रति टन खरीद मूल्य की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा. यह आंदोलन बेलगावी, बागलकोट, विजयपुरा, हावेरी सहित उत्तर कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में फैल गया है.
विरोध प्रदर्शन के तीव्र होने पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को किसान नेताओं और चीनी मिल प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई. सिद्धारमैया ने कहा कि बेलगावी जिले के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने 10.25 फीसद रिकवरी पर 3,100 रुपये प्रति टन और 11.25 फीसदी रिकवरी पर 3,200 रुपये प्रति टन की पेशकश की थी.
इस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा इसलिए आज हमने फैसला लिया है कि मील मालिकों की ओर से 50 रुपये और सरकार की ओर से 50 रुपये यानी कुल 100 रुपये अतिरिक्त प्रति मीट्रिक टन किसानों को दिया जाएगा. इस पर जब पूछा गया कि क्या किसान संतुष्ट हैं तो मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








