कर्नाटक की हार के बाद बीजेपी ने अपना गेम प्लान बदला, देखें अब आगे क्या?
AajTak
कांग्रेस कर्नाटक में किसे सीएम बनाएगी ये देखना दिलचस्प होगा, मगर कर्नाटक की हार के बाद बीजेपी ने अपना गेम प्लान बदला है, बीजेपी ने तय किया है कि लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के क्षेत्रीय क्षत्रप चुनाव की अगुवाई करेंगे, बेशक चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहेंगे,मगर राज्य के बड़े बीजेपी नेता भी चुनाव में बढ़चढ़ कर अगुवाई करेंगे

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











