
करौली हिंसा के बाद राजस्थान में सुंदरकांड का पाठ करा रही है गहलोत सरकार
AajTak
राजस्थान के करौली में हुई हिंसा के बाद गहलोत सरकार हनुमान जयंती के अवसर पर आज पूरे राज्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर रही है. इस अवसर पर उद्योग और देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत भी हवामहल के श्रीराम मंदिर के आयोजन में शामिल हुईं.
राजस्थान में करौली हिंसा मामले पर बीजेपी के हमलों के बीच गहलोत सरकार ने पूरे राज्य में सरकारी खर्च पर हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का पाठ करवाया. राजस्थान सरकार के सभी मंत्री और विधायकों ने हनुमान जयंती के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया तो बारां में आठ किमी की हनुमान जयंती शोभा यात्रा निकाल रहे हैं. जयपुर में उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने हवामहल के रामचंद्र जानकी जी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया. इस मौके पर शकुंतला रावत ने बताया कि राजस्थान सरकार राज्य के मंदिरों में हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मना रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते हैं कि इस तरह के धार्मिक आयोजन हों और लोगों की खुशहाली के लिए मंदिरों में पूजा-प्रार्थना की जाए.
इस अवसर पर शकुंतला रावत ने बीजेपी पर भी हमला बोला. उन्होंने बीजेपी को धर्म के नाम पर लड़ाने वाली पार्टी बताया. शकुंतला ने कहा कि बीजेपी अपने नेताओं का पाठ करती है. वहीं कांग्रेस देवी-देवताओं का पाठ करती है. ये लोग धर्म के नाम पर लड़ाने वाले होते हैं और हम धर्म के आधार पर जोड़ने वाले लोग हैं. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगाए जाने पर मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि अशोक गहलोत लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और उन्हीं के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम किया जा रहा है. इसलिए उनकी तस्वीरें तो रहेंगी.
550 मंदिरों में हो रहा है सुंदरकांड का पाठ
सुंदरकांड का पाठ करने आईं समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष और कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा ने कहा कि भगवान बीजेपी की बपौती नहीं हैं, वो सबके हैं. पूजा-पाठ तो हमारा संस्कार ही रहा है. हम दिखावे का काम नहीं करते हैं. राजस्थान सरकार के देवस्थान के शासन सचिव ने राज्य के सभी जिलों के मंदिरों में ये पाठ कराने के आदेश जारी किए थे, जिसके लिए बजट भी जारी किया गया था.
देवस्थान विभाग के आयुक्त करण सिंह ने कहा कि राज्य के 550 मंदिरों में आज पूजा और सुंदर कांड का पाठ किया जा रहा है. राजस्थान कांग्रेस के सभी मंत्री-विधायक, नेताओं को आदेश दिया गया है कि इस सरकारी पूजा पाठ में हिस्सा लें.
हिंसा के इनपुट के बाद लगाई गई है धारा-144

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











