
करीब 90 फीसदी मुस्लिम आबादी वाला ये मुल्क है राम का भक्त, लगातार चलता रहता है रामायण बैले
AajTak
एक समय पर हिंदू-बहुल रह चुके इंडोनेशिया में अब 87 फीसदी से ज्यादा लोग मुस्लिम धर्म को मानते हैं. इसके बाद भी यहां बहुत से मंदिर बाकी हैं. ज्यादातर जगहों पर राम और शिव की पूजा होती है. यहां तक कि इस देश में 70 के दशक से रामायण पर आधारित नृत्य नाटक चल रहा है, जो और कहीं नहीं होता.
G20 की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान (ASEAN) समिट के लिए इंडोनेशिया पहुंचे. वहां उन्होंने एक बार फिर वसुधैव कुटुंबकम की बात पर जोर दिया. पिछले साल पीएम ने इंडोनेशियाई दौरे के समय एक खास मंदिर के दर्शन किए थे. बाली स्थिति उलूवातु मंदिर काफी प्राचीन है और कहा जाता है कि मुस्लिम-बहुल देश इंडोनेशिया में हिंदू धर्म को बचाए रखने में इसका बड़ा रोल रहा.
इंडोनेशिया में हिंदू आबादी कितनी ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है. इसके बाद भी यहां हिंदू धर्म के मानने वाले बने हुए हैं, बल्कि बढ़े ही हैं. साल 2018 की जनगणना के मुताबिक देश में साढ़े 46 लाख से ज्यादा हिंदू रहते हैं, जबकि 2010 में ये करीब 40 लाख ही थे.
कितने हिंदू मंदिर हैं इंडोनेशिया की हिंदू आबादी पर दक्षिण का असर दिखता है. खासकर यहां के मंदिर उसी तर्ज पर बने हुए हैं. माना जाता है कि छोटे-बडे़ सब मिलाकर हजार से लेकर डेढ़ हजार तक टेंपल्स यहां बने हुए हैं. इनमें बाली और सुमात्रा में सबसे ज्यादा मंदिर हैं. बाली में लगभग हर बड़ी हिंदू कॉलोनी में एक छोटा मंदिर है, जिसे संगाह कहते हैं.
क्या इंडोनेशिया पहले भारत का हिस्सा था अक्सर ये बात होती है कि हमारे साथ एक समुद्री सीमा साझा करने वाले इस देश तक हिंदू पहुंचे कैसे, जबकि यहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है. इसके पीछे इतिहासकार अलग-अलग बातें कहते हैं. सबसे पक्की दलील ये दी जाती है कि इंडोनेशिया पर एक समय में हिंदू राजा का ही शासन था. चोल साम्राज्य के राजाओं ने न केवल इंडोनेशिया, बल्कि श्रीलंका, मलेशिया और मालदीव पर भी शासन किया. चोल राजवंश के सबसे ताकतवर शासक राजराज ने सबसे लंबे समय तक यहां राज किया.
फिर ये देश मुस्लिम-बहुल कैसे बन गया इसकी शुरुआत 8वीं सदी से हुई. अरब मुस्लिम व्यापारी मसाले खरीदने के लिए इंडोनेशिया आने लगे थे. धीरे-धीरे निचले तबके के लोग धर्म बदलने लगे, लेकिन 13वीं सदी तक ये सब खुलकर दिखाई नहीं दिया था. इसी दौरान हिंदू एलीट क्लास भी मजहब बदलने लगा. 13वीं सदी में चीनी सैलानी मार्को पोलो ने जब इस देश की यात्रा की तो लौटकर लिखा कि देश में कई शहर के शहर मुसलमान धर्म अपना रहे हैं. इसके बाद ही बड़े स्तर पर बदलाव दिखा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








