
करीना के पिता Randhir Kapoor को है ये बीमारी, भतीजे Ranbir kapoor का शॉकिंग खुलासा
AajTak
रणधीर कपूर लेजेंडरी एक्टर और फिल्ममेकर राज कपूर से बड़े बेटे हैं. वे करीना-करिश्मा कपूर के पिता हैं. क्या आप जानते हैं कि रणधीर कपूर एक बीमारी से जूझ रहे हैं. रणधीर की बीमारी का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि रणबीर कपूर ने किया है. जानें एक्टर ने क्या कहा.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने एक शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. रणबीर कपूर ने बताया कि रणधीर कपूर Dementia नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं.
रणधीर कपूर को भूलने की बीमारी
NDTV को दिए इंटरव्यू मे रणबीर कपूर ने ये खुलासा किया. उन्होंने कहा- मेरे अंकल रणधीर कपूर, जो कि Dementia के शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं, फिल्म शर्मा जी नमकीन देखने के बाद मेरे पास आए थे. उन्होने कहा- बताओ अपने पिता को कि वो शानदार हैं, वे कहां हैं, चलो उसे फोन करते हैं. कला ने मेडिकल कंडीशन की सारी सीमाओं को पार कर दिया है और कुछ अच्छी कहानियां इसका प्रतीक हैं.
दिल्ली की चाट का लिया Bhumi Pednekar ने स्वाद, यूजर बोला- दीदी, फिर से गोलगप्पा बन जाओगी
राज कपूर के बड़े बेटे हैं रणधीर
रणधीर कपूर लेजेंडरी एक्टर और फिल्ममेकर राज कपूर से बड़े बेटे हैं. उन्होंने अपने छोटे भाई (ऋषि कपूर, राजीव कपूर) को खो दिया है. ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 में हुआ. दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली. जबकि पिछले साल राजीव कपूर का हार्ट अटैक आने के बाद निधन हुआ था. परिवार ने राज कपूर को 1988 में खोया था. वहीं उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर का 2018 में निधन हुआ था.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










