
करीना कपूर खान ने जन्मदिन पर शेयर की पिता रणधीर की थ्रोबैक फोटो, कहा सबसे स्ट्रॉन्गेस्ट
AajTak
एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर पिता रणधीर कपूर की एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की है. ये फोटो रणधीर के शुरुआती दिनों की है जिसमें वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में वे फॉर्मल शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ करीना कपूर खान ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है.
बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदानों में से एक कपूर खानदान इस वक्त काफी बुरे वक्त से गुजर रहा है. एक ही साल के अंदर कपूर परिवार ने अपने दो बड़े सदस्यों ऋषि कपूर और राजीव कपूर को खो दिया. कपूर परिवार थोड़ा सा सम्भलता नहीं है कि कोई ना कोई अप्रिय खटना का सामना परिवार को करना पड़ता है. मगर इस समय पूरा परिवार टूटकर बिखरता नहीं है और एक साथ खड़ा नजर आता है. यही कपूर खानदान की खासियत भी रही है. इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब हाल ही में रणधीर कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया. करीना ने भी अपने पिता को जन्मदिन के मौके पर विश किया है. एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर पिता रणधीर कपूर की एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की है. ये फोटो रणधीर के शुरुआती दिनों की है जिसमें वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में वे फॉर्मल शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ करीना कपूर खान ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा- हैंडसमेस्ट, फनिएस्ट, विटिएस्ट, वॉर्मेस्ट, स्ट्रॉन्गेस्ट और बेस्टेस्ट पापा. हैपी बर्थडे पापा. करीना की खास दोस्त अमृता अरोड़ा ने भी रणधीर को विश करते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा- हैपी बर्थडे अंकल.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












