
करीना कपूर-अनन्या पांडे ने किया दीपिका पादुकोण को सपोर्ट, 8 घंटे शिफ्ट डिमांड को बताया सही
AajTak
दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में काम करने के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी. इसके चलते उन्हें 'स्पिरिट' के साथ-साथ 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से भी हाथ धोना पड़ा था. अब करीना कपूर खान और अनन्या पांडे ने इस डिमांड का बचाव किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 2025 में एक्टर्स के आठ घंटे की वर्क शिफ्ट पर बहस छेड़ दी थी. खबर आई थी कि दीपिका ने कथित तौर पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में काम करने के लिए इस शिफ्ट की डिमांड की, जिसे वांगा ने रिजेक्ट कर दिया था. इसके बाद दीपिका, 'स्पिरिट' से बाहर हो गईं. फिर उन्हें फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से भी हाथ धोना पड़ा. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अनन्या पांडे ने इस डिमांड का बचाव किया है.
करीना कपूर ने क्या कहा?
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने बच्चों की देखभाल करते हुए काम करने पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि उनके अनुसार सब कुछ अच्छी तरह प्लान करना जरूरी है और एक्टर्स को शुरुआत से ही प्रोड्यूसर्स के साथ क्लियर होना चाहिए. उन्होंने बताया कि जब वे 'द बकिंघम मर्डर्स फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो उन्होंने प्रोड्यूसर्स को साफ कहा था कि उन्हें बच्चों के पास लौटना होगा. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि सैफ अली खान लंदन में बच्चों के साथ थे जब वे शूटिंग कर रही थीं.
करीना कपूर ने दीपिका की आठ घंटे की शिफ्ट डिमांड पर बात करते हुए कहा कि अगर एक्टर्स शादीशुदा हैं, तो उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो समझता हो, क्योंकि दोनों काम नहीं कर सकते और बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकते. करीना ने कहा कि कभी-कभी छोटे-छोटे त्याग करने या फिल्म न करने तक की बात आ जाती है.
एक्ट्रेस ने कहा, 'तो मुझे लगता है कि अगर आप शादीशुदा हैं, बच्चों वाले हैं, और एक महिला के रूप में अगर आप वह समय नहीं देना चाहतीं, तो आप कह सकती हैं कि यह मैं चाहती हूं. मैं इतने घंटे काम कर सकती हूं. मुझे लगता है कि फिल्म शुरू होने से बहुत पहले ऐसा कहना पूरी तरह ठीक है. आपको ईमानदार होना चाहिए. बेशक कुछ दिन गड़बड़ हो सकते हैं, क्योंकि कुछ दिन कुछ न कुछ गलत हो ही जाता है. आपको ओपननेस रखनी चाहिए. सब कुछ प्लान के मुताबिक नहीं चल सकता. इसलिए इतनी फ्लेक्सिबिलिटी होनी चाहिए, वरना बहुत मुश्किल हो जाता है.'
अनन्या ने किया दीपिका का बचाव?













