
कराची की गलियों में दिवाली कैसे मनाई गई, अब सामने आया वीडियो
AajTak
पाकिस्तान भले ही भारत से अलग हो गया हो, लेकिन दोनों देशों की सांस्कृतिक जड़ें आज भी आपस में जुड़ी हुई हैं. इसी जुड़ाव का एक दिलचस्प उदाहरण हाल ही में एक वायरल वीडियो के जरिये से सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान के कराची में दीवाली का भव्य जश्न दिखाया गया है.
पाकिस्तान भले ही भारत से अलग हो गया हो, लेकिन दोनों देशों की सांस्कृतिक जड़ें आज भी आपस में जुड़ी हुई हैं. इसी जुड़ाव का एक दिलचस्प उदाहरण हाल ही में एक वायरल वीडियो के जरिये से सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान के कराची में दीवाली का भव्य जश्न दिखाया गया है. यह वीडियो भारतीय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.
पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर बिलाल हसन ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में वह दीवाली अनुभव शेयर करते हुए स्वामी नारायण मंदिर के माहौल को दिखाते हैं, जो दीवाली मना रहे लोगों से खचाखच भरा हुआ था. इस वीडियो में मंदिर की रौनक, आतिशबाजी और वहां मौजूद परिवारों और दोस्तों की खुशियों का खुबसूरत नजारा देखा जा सकता है.
देखें वायरल वीडियो
हसन ने दीवाली के त्योहार से जुड़ी एक खास परंपरा का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अपने दोस्तों को पैसे वाले लिफाफे ('लिफाफे') भेंट किए और उनके दोस्तों ने उन्हें मिठाई से जवाब दिया.
लोगों का क्या आया रिएक्शन
इस वीडियो को अब तक 2.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हजारों लोगों ने इस पर अपने प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा-अलग-अलग संस्कृतियों को एक साथ त्योहार मनाते हुए देखना दिल को छू लेता है. एक अन्य ने कहा-दीवाली हर जगह मनाई जाती है, यह सच में लोगों को एकजुट करती है. वहीं किसी ने लिखा-कराची में दीवाली का ऐसा जश्न देखना अद्भुत है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












