
करवाचौथ पर दी कसम- गुटखा नहीं खाओगे, पति ने तोड़ा वादा तो पत्नी ने उठाया ये कदम
AajTak
करवाचौथ के बाद पति जब पत्नी को वापस भिंड लेकर आ रहा था तो ग्वालियर बस स्टैंड पर उसने गुटखा खा लिया. पति के वादे तोड़ने से पत्नी इतनी नाराज हुई कि बस स्टैंड से ही गायब हो गई.
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति का करवाचौथ पर खाई कसम तोड़ना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि वह नाराज होकर ग्वालियर से सीधे जयपुर पहुंच गई. बड़ी मशक्कत के बाद पत्नी वापस ग्वालियर आई लेकिन जब तक पति से पुलिस के सामने गुटखा छोड़ने की कसम नहीं खिलवाई तब तक घर वापस नहीं गई.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











