
करनाल: ऑक्सीजन ऑन व्हील की हुई शुरुआत, कोरोना मरीजों को मिलेगी राहत
AajTak
कोरोना मरीजों के लिए राहतभरी खबर है. अब उन्हें ऑक्सीजन की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा. प्रशासन की ओर से इस बड़ी समस्या से निपटने के लिए ऑक्सीजन ऑन व्हील सेवा की शुरुआत की है.
ऑक्सीजन ऑन व्हील की शुरुआत करके करनाल प्रशासन ने नई पहल की है. अब प्राइवेट अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी. उपायुक्त ने ऑक्सीजन ऑन व्हील (गाड़ी) को लघु सचिवालय परिसर से रवाना किया है. उन्होंने बताया कि सामान्य नागरिक अस्पताल में 24 घंटे 50 सिलेंडरों से भरी ऑक्सीजन की गाड़ी उपलब्ध रहेगी. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए ऑक्सीजन की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन ऑन व्हील यानि ऑक्सीजन बैंक की स्थापना करके एक नई पहल की है. सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ अब प्राइवेट अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी. हर अस्पताल को प्रत्येक दिन पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









