
कमोड में फन उठाकर खड़ा हो गया कोबरा... बाथरूम में ये नजारा देखते ही दहशत में भागा शख्स, Video
AajTak
झारखंड के पाकुड़ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महेशपुर इलाके में एक घर के बाथरूम में जहरीला कोबरा निकल आया. यह देखते ही परिवार के होश उड़ गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई. गनीमत रही कि रेस्क्यू टीम ने समय रहते पहुंचकर कोबरा को पकड़ लिया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
झारखंड के पाकुड़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के टॉयलेट में जहरीला कोबरा सांप निकल आया. जैसे ही घर के मुखिया की नजर कोबरा पर पड़ी तो वे बाहर भागे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी. कुछ ही देर में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और 15 मिनट की मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़ लिया. इस घटना के बाद आसपास के घरों में दहशत फैल गई. जब कोबरा पकड़ लिया गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.
जानकारी के अनुसार, यह मामला महेशपुर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले विनोद भगत जब सुबह-सुबह अपने घर के बाथरूम में गए, तो वहां की दीवार के कोने में एक खतरनाक जहरीला कोबरा सांप कुंडली मारे बैठा था. यह सीन देखकर विनोद भगत सन्न रह गए और तुरंत बाहर भागे. परिवार के अन्य सदस्य भी दहशत में आ गए. पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई.
यहां देखें Video
परिवार ने तत्काल इस मामले की सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने सुरक्षा के उपाय अपनाते हुए कोबरा को पकड़ने का प्रयास शुरू किया. करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ लिया और घर से बाहर निकाला.
यह भी पढ़ें: उदयपुर के होटल के गार्डन में कोबरा सांपों का झुंड, एक साथ निकले 18 बच्चे और एक बड़ा सांप
कोबरा जैसा जहरीला सांप घर में मिलना बेहद खतरनाक है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में सांप देखे गए हों. मानसून के दौरान अक्सर ऐसे जहरीले जीव निकल आते हैं.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






