
कमाई अंधाधुंध, आप घर में बना सकते हैं LED बल्ब, सिर्फ 50 हजार में लग जाएगा प्लांट
AajTak
एलईडी बल्ब (LED Bulb) बनाने का काम आसान है और इसमें बहुत जगह की भी जरूरत नहीं होती है. इस कारण एलईडी बल्ब बनाने का बिजनेस आसानी से आप घर से ही शुरू कर सकते हैं. सरकार भी लोगों को बिजनेस करने के लिए प्रोत्साहित करती है.
Business Idea: लगभग हर कोई अपना बिजनेस शुरू करने का सपना देखता है. हालांकि बिजनेस शुरू करने में लगने वाले इन्वेस्टमेंट (Investment), जगह की कमी जैसी वजहों से ज्यादातर लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है. अगर सही से जानकारी जुटाई जाए तो ऐसे कई बिजनेस हैं, जिन्हें घर से ही शुरू किया जा सकता है और ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं पड़ती है. घर में ही LED बल्ब बनाने का बिजनेस ऐसा ही आइडिया है. इसे महज 50 हजार रुपये लगाकर शुरू किया जा सकता हे और हर महीने लाखों में कमाई की जा सकती है.
इस बिजनेस पर सरकार देती है सब्सिडी
एलईडी बल्ब (LED Bulb) बनाने का काम आसान है और इसमें बहुत जगह की भी जरूरत नहीं होती है. इस कारण एलईडी बल्ब बनाने का बिजनेस आसानी से आप घर से ही शुरू कर सकते हैं. सरकार भी लोगों को बिजनेस करने के लिए प्रोत्साहित करती है. एलईडी के बिजनेस में तो सरकार से सब्सिडी भी मिल जाती है. इस तरह एलईडी बल्ब बनाने का काम 50 हजार रुपये लगाकर घर से ही शुरू किया जा सकता है. इसमें रॉ मटीरियल्स की लागत भी शामिल है.
इतनी हो सकती है हर महीने कमाई
एक एलईडी बल्ब बनाने में करीब 50 रुपये की लागत आती है. बाजार की बात करें तो 50 रुपये में तैयार बल्ब को आसानी से 100 रुपये में बेचा जा सकता है. इसका मतलब हुआ कि यह बिजनेस लागत का डबल रिटर्न दे सकता है. मान लीजिए कि आप एक दिन में 100 बल्ब बनाते हैं. लागत और बाजार में बिक्री की कीमत को देखें तो हर बल्ब पर 50 रुपये की बचत होती है. इस तरह आप एक दिन में ही 5000 रुपये बचा सकते हैं. महीने की बात करें तो यह बचत 1.50 लाख रुपये की हो जाती है. आपको इसके लिए बस मार्केट तलाशने की जरूरत है.
कई संस्थान, कंपनियां देती हैं ट्रेनिंग

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










