
कमलनाथ किधर? कांग्रेस में हलचल, कई विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, जीतू पटवारी ने भोपाल में बुलाई बैठक
AajTak
कमलनाथ के BJP ज्वाइन करने की अटकलों पर भाजपा का कहना है कि अभी इसे लेकर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. हालांकि, ऐसी खबरें भी हैं कि कमलनाथ कांग्रेस के दूसरे नेताओं को भी अपने साथ लाने के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें हैं. उनके साथ कई विधायकों ने भी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाल रखा है. इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने कल यानी 20 फरवरी को भोपाल में मौजूद विधायकों सहित पार्टी के सीनियर नेताओं की बैठक बुलाई है.
कमलनाथ के BJP ज्वाइन करने की अटकलों पर भाजपा का कहना है कि अभी इसे लेकर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. हालांकि, ऐसी खबरें भी हैं कि कमलनाथ कांग्रेस के दूसरे नेताओं को भी अपने साथ लाने के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी में इस बात को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि सिर्फ नकुलनाथ ही बीजेपी में शामिल होंगे या कमलनाथ भी साथ में ही पार्टी छोड़ेंगे. हालांकि, नकुलनाथ के साथ कमलनाथ के भी पार्टी छोड़ने की पूरी संभावना है.
दूसरे दिन फिर मिलने पहुंचे सज्जन वर्मा
इस बीच कमलनाथ के करीबी सज्जन वर्मा आज लगातार दूसरे दिन कमलनाथ से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. एक दिन पहले ही सज्जन वर्मा उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे. मुलाकात से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा था कि कमलनाथ ने राहुल गांधी से बात की है. कमलनाथ कल कांग्रेस में थे, आज कांग्रेस में हैं, कल भी कांग्रेस में रहेंगे, लेकिन परसों के बारे में नहीं कहा जा सकता.
कमलनाथ के साथ विधायक भी दिल्ली पहुंचे
कमलनाथ ने इन दिनों दिल्ली में डेरा डाल रखा है. उनके साथ कई विधायक भी दिल्ली पहुंचे हैं, जो विधायक दिल्ली पहुंचे हैं वो फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं. कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया है कि कमलनाथ के वफादार और पूर्व राज्य मंत्री लाखन घनघोरिया भी उनके साथ दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं. छिंदवाड़ा से 9 बार सांसद और वर्तमान में इस सीट से विधायक कमलनाथ पूर्व में मध्य प्रदेश के सीएम रह चुके हैं. पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







