
कमलनाथ का BJP प्रदेश अध्यक्ष पर तंज, बोले- जब वे निक्कर पहनना सीख रहे थे, तब मैं सांसद था
Zee News
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पर जमकर हमला बोला. शिवराज सिंह चौहान को लेकर कमलनाथ ने कहा कि वह जेब में नारियल लेकर चलते हैं, जहां मर्जी आए वहीं फोड़ देते हैं.
प्रमोद सिन्हा/खंडवा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पर जमकर हमला बोला. शिवराज सिंह चौहान को लेकर कमलनाथ ने कहा कि वह जेब में नारियल लेकर चलते हैं, जहां मर्जी आए वहीं फोड़ देते हैं. इन उपचुनावों में होने वाली सभाओं में वह 100 झूठ बोलेंगे. 16 सालों में 22 हजार घोषणाएं की हैं, जिनका फायदा जनता को नहीं मिला. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब वह निक्कर पहनना सीख रहे थे तब से मैं सांसद हूं. वह मुझसे सवाल पूछते हैं? कमलनाथ ने भाजपा के नेताओं से कहा कि वह जनता को मूर्ख बनाना छोड़ें और 16 सालों का हिसाब दें.
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खंडवा में कांग्रेस के उम्मीदवार ठाकुर राज नारायण सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. खंडवा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 सालों में 22 हजार घोषणाएं की हैं. कमलनाथ नहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह को तो एक्टिंग करने मुंबई जाना चाहिए. वहां पर शाहरुख खान और सलमान खान को भी नीचा दिखा देंगे. कमलनाथ ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर तंज कसा.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









