
कमलनाथ का बीजेपी सरकार से सवाल, पिछले 16 वर्ष तक आप कौन से फॉर्म में थे शिवराज?
Zee News
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि कितने आश्चर्य और शर्म की बात है कि 16 वर्ष के मुख्यमंत्री को प्रदेश के अधिकारियों को सुराज का पाठ पढ़ाना पड़ रहा है और कहना पड़ रहा है कि मुझे पता है किन लोगों ने पैसे खाये हैं, पैसे लेने वालों को मैं छोडूंगा नहीं.
प्रमोद शर्मा/भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज के सुशासन वाले बयान को लेकर तंज कसा है. कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में 'सुराज' का मतलब है, यहां बिना लिए-दिए कोई काम नहीं होता है और सारे काम विलंब से ही होते हैं. 16 सालों तक कुछ किया नहीं. अब इनको सुराज नजर आ रहा है. कमलनाथ ने कहा कि 15 महीने की सरकार में हमने माफियाओं को नेस्तनाबूद कर दिया था. शिवराज सरकार आते ही वो फिर एक्टिव हो गए हैं. सरकार का नियंत्रण उन पर नहीं है.
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि कितने आश्चर्य और शर्म की बात है कि 16 वर्ष के मुख्यमंत्री को प्रदेश के अधिकारियों को सुराज का पाठ पढ़ाना पड़ रहा है और कहना पड़ रहा है कि मुझे पता है किन लोगों ने पैसे खाये हैं, पैसे लेने वालों को मैं छोडूंगा नहीं. मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि विकास और जनकल्याण के लिए अब हमें फुल फॉर्म में आना पड़ेगा तो शिवराज जी पिछले 16 वर्ष तक आप कौन से फॉर्म में थे? 16 वर्षों में भी आप फुल फॉर्म में नहीं आ सके?

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








