
कमलनाथ आज होंगे बेंगलुरु रवाना, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ी बैठक में नहीं लेंगे हिस्सा
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कलमनाथ मंगलवार को बेंगलुरु रवाना हो रहे हैं, जहां वह अपने आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात करेंगे. जानकारी के मुताबिक वह 25 जनवरी को भोपाल वापसी करेंगे. इससे जाहिर है कि वह न्याय यात्रा से जुड़ी बैठक में शामिल नहीं होंगे.
कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं, जबकि कई कांग्रेस नेता इन अटकलों को बेबुनियाद बता रहे हैं. अब सूत्रों से जानकारी मिली है कि एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर होने वाली अहम बैठक में कमलनाथ हिस्सा नहीं लेंगे.
बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे कमलनाथ
दरअसल, कलमनाथ मंगलवार को बेंगलुरु रवाना हो रहे हैं, जहां वह अपने आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात करेंगे. जानकारी के मुताबिक वह 25 जनवरी को भोपाल वापसी करेंगे. इससे जाहिर है कि वह न्याय यात्रा से जुड़ी बैठक में शामिल नहीं होंगे.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश में है. अमेठी के बाद राहुल गांधी 20 फरवरी मंगलवार को महाराजपुर होते हुए गौरीगंज गांधीनगर और शतरंज के रास्ते रायबरेली पहुंचेंगे. यहां सुपरमार्केट के पास राहुल गांधी की जनसभा भी होगी और कुंदन गंज बछरावां होते हुए लखनऊ पहुंच जाएगी.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी लखनऊ से उन्नाव, कानपुर होते हुए झांसी निकल जाएंगे और झांसी के बाद उनकी ये यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी, जिसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.
14 जनवरी से शुरू हुई है यात्रा

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







