
कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी, मकान मालिक ने बुला ली पुलिस तो हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
AajTak
पंजाब के होशियारपुर में एक थाना प्रभारी किराए के मकान में एक लड़की के साथ रंगरेलियां मना रहा था. मकान मालिक ने दोनों को बंद कर दिया और सूचना पुलिस को दी. जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को साथ ले गई. इस दौरान कई घंटे तक हाई वोल्टेज हंगामा होता रहा. पुलिस का कहना है कि मकान मालिक की शिकायत पर एक्शन लिया जाएगा.
Punjab News: होशियारपुर के बुलोवाल थाना क्षेत्र में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां थाना प्रभारी को उसके मकान मालिक ने रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया. थाना प्रभारी ने रौब दिखाना शुरू कर दिया. इस पर मकान मालिक ने घर में थाना प्रभारी व उसके साथ मौजूद लड़की को बंद कर दिया और सूचना उच्च अधिकारियों को दी. करीब तीन घंटे तक गहमागहमी के बाद पुलिस थाना प्रभारी व लड़की को छुड़ा ले गई.
जानकारी के अनुसार, फौजी राजिंदर सिंह ने इलाके के थाना प्रभारी को अपना मकान किराए पर दिया था. राजिंदर सिंह जब छुट्टी पर घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला अंदर से लगा हुआ है. काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद राजिंदर को शक हुआ तो उन्होंने अपने आस-पड़ोस के लोगों को इकठ्ठा किया.
आरोप है कि इसी बीच थाना प्रभारी ने घर से निकलकर मकान मालिक को धमकी दी. घर में थाना प्रभारी के साथ एक लड़की भी मौजूद थी. मकान मालिक राजिंदर सिंह ने दोनों को घर में ही बंद कर दिया इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना दी.
लड़की को अपने साथ ले गई महिला पुलिस
पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को मौके से भगाने लगी, लेकिन मौजूद भीड़ ने लड़की को नहीं जाने दिया. कुछ समय बाद पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया और लड़की को अपने साथ ले गई. जबकि थाना प्रभारी घर के अंदर था. पुलिस मकान मालिक से कहती रही कि आप लिखित में शिकायत दो, तभी कार्रवाई होगी. इसी बीच पुलिस ने थाना प्रभारी को निकाला और अपने साथ ले गई.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








