
कमरे में बैठकर मोबाइल गेम खेल रहे 10 साल के बच्चे की सूझबूझ से पकड़ा गया तेंदुआ, वीडियो देख आप भी करेंगे सलाम
AajTak
मालेगांव में एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें एक बच्चे की सूझबूझ और बहादुरी देखकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल, एक 10 साल का बच्चा कमरे में बैठा मोबाइल पर गेम खेल रहा था. तभी वहां तेंदुआ आ गया. इसके बावजूद बच्चे ने बिना चीखे-चिल्लाए, हिम्मत और सूझबूझ का परिचय दिया और धीरे से कमरे से बाहर निकला और दरवाजा बंद कर दिया. इस वीडियो को देखकर लोग बच्चे की काफी तारीफ कर रहे हैं.
महाराष्ट्र के मालेगांव से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है. दरअसल, यह वीडियो में एक छोटे बच्चे और तेंदुए का है. मालेगांव के नामपुर रोड स्थित पार्टी लॉन के ऑफिस के कमरे में 10 साल का एक बच्चा बैठा मोबाइल पर गेम खेल रहा था. तभी अचानक एक तेंदुआ घुस आया.उस वक्त बच्चे ने बिना समय गंवाए निर्णय लिया और सूझबूझ व हिम्मत का परिचय देते हुए तेंदुआ के आगे बढ़ते ही पीछे से दरवाजा बंद कर बाहर निकल गया.
बच्चे की पहचान मोहित विजय अहिरे के रूप में की गई है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मोहित कमरे में सोफे पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेलने में तल्लीन है. उसी वक्त अंदर तेंदुआ घुस जाता है. गनीमत यह रही कि तेंदुआ बिना मोहित की तरफ देखे और निशाना बनाए आगे बढ़ जाता है. ठीक उसी समय बच्चा तेंदुए को देखकर भी बिना चीखे-चिल्लाए हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए कमरे से निकलकर दरवाजा बंद कर देता है और बाहर चला जाता है.
सूझबूझ और हिम्मत का बच्चे ने दिया परिचय बच्चा मोहित विजय अहिरे ने बताया कि मैं ऑफिस में बैठा था. दरवाजा अंदर की तरफ खुला था. तभी तेंदुआ आ गया और सीधा आगे चला गया. जोर-जोर से ऊसकी आवाज आ रही थी. मैने उसे देखा, अपना फोन लिया और दरवाजा बंद कर भाग गया. घर आकर पापा को बोला,तब उन्होंने मालिक को फोन किया और यहां आकर शटर बंद किया. तेंदुआ को देखकर थोड़ा तो डर लगा ही था. बता दें कि यह घटना मालेगांव शहर के जाजुवाड़ी इलाके के साई सेलिब्रेशन लॉन की है.
कमरे में बंद तेंदुए को देखने जमा हो गई भीड़ इस दौरान तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई . इसके बाद तेंदुए को बचाने के लिए वन विभाग, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे.वन विभाग ने नासिक से रेस्क्यू टीम बुलाई थी. टीम ने ब्लो पाइप से डार्ट कर तेंदुए को बेहोश किया. इसके बाद वन विभाग के कर्मी उसे पिंजरे में डालकर ले गए. इसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







