
कभी हाथ मिलाने की दौड़, कभी कोने में खड़े… SCO समिट में ऐसे ट्रोल हुए शहबाज शरीफ
AajTak
कहते हैं कि बॉडी लैंग्वेज इंसान के व्यक्तित्व की पोल खोल देती है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर उसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. SCO समिट 2025 में व्लादिमीर पुतिन से हाथ मिलाने के लिए उनका भागता हुआ वीडियो वायरल हो गया.
कहते हैं बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ बयां कर देती है. चाहे आम इंसान हों या दुनिया के शीर्ष नेता, उनकी चाल-ढाल और हावभाव लोगों की नजर से नहीं बच पाते.
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट ,जिसमें दुनिया भर के बड़े नेता और राष्ट्र प्रमुख एकजुट हुए हैं. यहां जितनी चर्चा नेताओं के भाषणों की हो रही है, उतनी ही दिलचस्पी लोग उनकी बॉडी लैंग्वेज में भी दिखा रहे हैं.
इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक तरफ इस समिट में बाकी नेता संयमित और सहज नजर आए, अपने पद की गरिमा बनाए हुए थे, वहीं शरीफ का हावभाव लोगों के लिए ट्रोलिंग की वजह बन गया.
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में साफ दिखता है कि जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग फोटो सेशन के बाद साथ-साथ चल रहे थे, तभी पीछे से शहबाज शरीफ अचानक तेजी से आगे बढ़े और पुतिन से हाथ मिलाने की कोशिश करने लगे.
देखें वीडियो

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











