
कभी सेना प्रमुख बनने की रेस में थे, अब कोर्ट मार्शल... फैज हमीद क्यों सेना की रडार पर आए?
AajTak
फैज हमीद की गिरफ्तारी और कोर्ट मार्शल 'टॉप सिटी' नाम की हाउसिंग स्कीम से जुड़ी हुई है. यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था, जब टॉप सिटी हाउसिंग डेवलपमेंट नाम की इस स्कीम के मालिक मोइज अहमद खान ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी.
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के प्रमुख रहे लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को सेना ने हिरासत में ले लिया है. उनके खिलाफ अब कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की जाएगी. फैज को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का बेहद करीबी माना जाता है. वह एक समय में पाकिस्तान के प्रभावशाली लोगों की सूची में थे.
इमरान खान प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ISI चीफ के तौर पर उनके कार्यकाल को बढ़ाना भी चाहते थे. लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका. हमीद एक समय में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख पद की रेस में भी थे. इमरान उन्हें सेना प्रमुख बनाना चाहते थे. लेकिन इमरान खान के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद हमीद की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई.
क्या है टॉप सिटी केस?
फैज हमीद की गिरफ्तारी और कोर्ट मार्शल 'टॉप सिटी' नाम की हाउसिंग स्कीम से जुड़ी हुई है. यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था, जब टॉप सिटी हाउसिंग डेवलपमेंट नाम की इस स्कीम के मालिक मोइज अहमद खान ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. इस याचिका में आरोप लगाया था कि हमीद की ओर से आईएसआई ने उनके ऑफिस और आवास पर छापेमारी की. इस छापेमारी में सोना, हीरे और नकदी जब्त की गई. बाद में हमीद ने अहमद खान से चार करोड़ रुपये की उगाही की.
पाकिस्तानी कोर्ट ने इन आरोपों के जवाब में रक्षा मंत्रालय को मामले की जांच करने को कहा. कोर्ट ने कहा कि हमीद के खिलाफ लगाए गए आरोप बहुत ही गंभीर हैं और इन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता क्योंकि अगर ये सच साबित हुए तो इससे संघीय सरकार, सेना, आईएसआई सहित पाकिस्तान के संस्थानों की प्रतिष्ठा धूमिल होगी.
इमरान खान बनाना चाहते थे सेना प्रमुख

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







