
कभी मिलते थे 700 रुपये, अब करोड़ों में कॉमेडियन की कमाई, कपिल शर्मा शो से बदली जिंदगी
AajTak
कीकू शारदा टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं. वो कॉमेडियन होने के साथ एक्टर भी हैं. उनका तगड़ा फैंडम है. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था.
कीकू शारदा इंडिया के टॉप कॉमेडियन्स में शुमार किए जाते हैं. इस समय वो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई दे रहे हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजाकिया अंदाज को काफी पसंद किया जाता है. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. मगर यहां तक पहुंचने का सफर कीकू शारदा के लिए आसान नहीं रहा. उन्होंने काफी मेहनत की है. आइए एक नजर डालते हैं कीकू शारदा की जर्नी पर...
कितना कमाते हैं कीकू
कीकू शारदा ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. उन्हें हर एक परफॉर्मेंस के लिए केवल 700 रुपये मिलते थे. उन्होंने काफी स्ट्रगल किया मगर कभी हार नहीं मानी. वो लगातार मेहनत करते गए और धीरे-धीरे लाइफ में आगे बढ़ते गए.
कीकू को कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो से तगड़ी पहचान मिली. उन्हें दर्शकों को बेशुमार प्यार मिला. इन शोज से वो घर-घर में मशहूर हो गए. अब कीकू 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई दे रहे हैं. वो राइज एंड फॉल में भी दिखे थे.
रिपोर्ट्स की मानें तो कीकू शारदा शोज और फिल्मों से तगड़ी कमाई करते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 तक उनकी नेट वर्थ 33-40 करोड़ रुपये थी. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंकि कीकू ने कभी खुद से इस बारे में जानकारी नहीं दी है.
कपिल संग कैसा है बॉन्ड?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












