
कभी भूतिया बंगले में रहा करती थीं हेमा मालिनी, गला दबाने की कोई करता था कोशिश, हुईं परेशान
AajTak
यह घटना उस समय की है जब हेमा मालिनी ने अपनी हिंदी फिल्म 'सपनों का सौदागर' में राज कपूर के साथ काम शुरू किया था. हेमा ने खुलासा किया था कि मुंबई में वह कुछ समय के लिए एक बंगले में रहीं, जहां हर रात उन्हें एक डरावनी मौजूदगी महसूस होती थी. कोई उनका गला घोंटने की कोशिश करता था.
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी हमेशा से ग्लैमर और रहस्य से घिरी रही हैं. 1980 में धर्मेंद्र से शादी से बहुत पहले एक्ट्रेस ने मुंबई में घर तलाशते समय एक परेशान करने वाली घटना का सामना किया था. इसे उन्होंने बाद में डरावना बताया. उनकी जिंदगी का अनजाना किस्सा राम कमल मुखर्जी की किताब 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में दर्ज है. इस किताब में एक्ट्रेस की जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं को उजागर किया गया है.
भूतिया बंगले में रहती थीं हेमा?
यह घटना उस समय की है जब हेमा मालिनी ने अपनी हिंदी फिल्म 'सपनों का सौदागर' में राज कपूर के साथ काम शुरू किया था. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की मशहूर प्रेम कहानी और शादी के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है. लेकिन उनकी शादी से पहले की इस परेशान करने वाली घटना के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. किताब में हेमा मालिनी ने खुलासा किया था कि मुंबई में वह कुछ समय के लिए एक बंगले में रहीं, जहां हर रात उन्हें एक डरावनी मौजूदगी महसूस होती थी. उन्होंने याद किया कि ऐसा लगता था जैसे कोई उनका गला घोंट रहा हो, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता था.
उस समय हेमा मालिनी शुरुआत में एक छोटे बैंड्रा अपार्टमेंट में रह रही थीं, जिसका इस्तेमाल अक्सर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अठैया फिटिंग्स के लिए करती थीं. बाद में उन्होंने ज्यादा आराम की उम्मीद में एक बंगले में शिफ्ट किया, लेकिन वहां उन्हें और ज्यादा परेशानी हुई.
इस वाकये के बारे में हेमा मालिनी ने कहा था, 'हर रात मुझे ऐसा लगता था जैसे कोई मेरा गला घोंटने की कोशिश कर रहा हो. मैं सांस लेने में संघर्ष कर रही थी. मैं अपनी मां के पास सोती थी और उन्होंने देखा था कि मैं कितनी बेचैन हो जाती थी. अगर यह एक-दो बार होता तो हम शायद अनदेखा कर देते, लेकिन यह हर रात होता था.'
पिता ने खरीदा था अपार्टमेंट

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












