
कभी नक्सल विचारधारा के साथ थे BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती, बंगाल पुलिस के भगोड़े भी रहे
AajTak
बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वे इंडस्ट्री के उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिन्होंने अल्ट्रा लेफ्ट से अब राइट विंग (दक्षिणपंथी) तक का सफर तय किया है.
बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वे इंडस्ट्री के उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिन्होंने अल्ट्रा लेफ्ट से अब राइट विंग (दक्षिणपंथी) तक का सफर तय किया है. मिथुन चक्रवर्ती एक दौर में नक्सल विचारधारा के साथ थे. हालांकि उनके परिवार में हुए एक हादसे ने उनकी जिंदगी को बदल कर रख दिया था. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) 16 जुलाई 1950 को मिथुन का जन्म एक निम्न-मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार में हुआ था. 1960 के दशक में बंगाल में अल्ट्रा लेफ्ट विचारधारा का प्रभाव था और मिथुन भी उस चरमपंथी विचारधारा के साथ बह गए थे. इसी विचारधारा के चलते नक्सली आंदोलन की स्थापना हुई थी. मिथुन की तरह ही हजारों अन्य बंगाली युवा भी इस मूवमेंट में शामिल थे. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) हालांकि एक हादसे में उनके भाई की मौत ने उन्हें हिलाकर रख दिया था और वे हिंसा और हथियारों के दम पर एक आदर्श समाज की स्थापना की विचाराधारा पर सवाल उठाने लगे थे. यही वो समय था जब मिथुन अपने आपको आंदोलन से अलग करने के बारे में सोचने लगे थे. उस समय बंगाल में नक्सलियों पर पुलिस की सख्ती के कारण मिथुन को छिपना भी पड़ा था और वे काफी समय तक भगोड़ा भी बने रहे थे. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










