
'कभी ट्रेन में अंडरवियर, कभी अस्पताल में पिस्टल...', बवाली है JDU विधायक गोपाल मंडल का इतिहास
AajTak
अपने बिहेवियर से सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल इस बार दबंगई को लेकर चर्चा में हैं. पत्रकारों के सवाल, 'अस्पताल जैसी जगह पर पिस्टल ले जाने की क्या जरूरत थी? विधायक क्या पिस्टल हाथ में लेकर लहराएंगे?' इस सवाल ने मानो विधायक के सम्मान पर कुठाराघात कर दिया.
अपने बिहेवियर से सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल इस बार दबंगई को लेकर चर्चा में हैं. वो पटना में जनता दल यूनाइटेड ऑफिस पहुंचे थे. यहां पत्रकारों के सवाल, 'विधायक जी आप पिस्टल लहराते हुए अस्पताल में क्यों गए थे?' इस पर विधायक का पारा कुछ इस कदर हाई हुआ कि वो आपा खो बैठे और गालियां देनी शुरू कर दी.
विधायक गोपाल मंडल कहने लगे- 'हां, हम अभियो (अभी भी) रखे हैं, दिखाएं क्या. क्या कहना चाहते हो... रखते हैं पिस्टल. इसके बाद सवाल हुआ, 'अस्पताल जैसी जगह पर पिस्टल ले जाने की क्या जरूरत थी? विधायक क्या पिस्टल हाथ में लेकर लहराएंगे?'
'हां, हां... हम लहराएंगे.... तुम लोग हमारा बाप हो क्या'
इस सवाल ने मानो विधायक के सम्मान पर कुठाराघात कर दिया. तमतमाते हुए विधायक ने कहा- 'हां, हां... हम लहराएंगे.... तुम लोग हमारा बाप हो क्या.. भाग...$$$$''. हैरानी वाली बात तो ये है कि जिस समय जेडीयू दफ्तर के गेट पर विधायक अपनी दबंगई के सबूत दे रहे थे, उस समय सूबे के मुखिया नीतीश कुमार दफ्तर के अंदर मौजूद थे.
हाथ में पिस्टल, सुरक्षा गार्ड और अस्पताल में विधायक
दरअसल, बीते दिनों गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल मायागंज के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में पिस्टल लेकर पहुंचे थे. उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी थे. विधायक के हाथ में रिवॉल्वर देख लोग डरे सहमे नजर आए थे. इसके बाद वो वहां से अपने सुरक्षा गार्ड के साथ हाथ में पिस्टल लेकर वापस निकल गए.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







