
कब इंसान के लिए मुश्किलें खड़ी करता है गुरु-चांडाल योग, उपाय भी जान लें
AajTak
अगर कुंडली में राहु बृहस्पति एक साथ हों तो यह योग बन जाता है. दृष्टि से यह योग बिल्कुल नहीं बनता है. कुंडली में कहीं भी यह योग बनता हो हमेश नुकसान ही करता है. अगर यह लग्न, पंचम या नवम भाव में हो तो विशेष नकारात्मक होता है.
ज्योतिष में नकारात्मक योग भी होते हैं और शुभ योग भी. सबसे बड़े नकारात्मक योगों में से एक योग 'गुरु-चांडाल' योग है. अगर कुंडली में राहु बृहस्पति एक साथ हों तो यह योग बन जाता है. दृष्टि से यह योग बिल्कुल नहीं बनता है. कुंडली में कहीं भी यह योग बनता हो हमेशा नुकसान ही करता है. अगर यह लग्न, पंचम या नवम भाव में हो तो विशेष नकारात्मक होता है. गुरु-चांडाल योग का अगर समय पर उपाय न किया जाए तो कुंडली के तमाम शुभ योग भंग हो जाते हैं. गुरु चांडाल योग का प्रभाव क्या है? यह व्यक्ति के शुभ गुणों को घटा देता है और नकारात्मक गुण बढ़ा देता है. अक्सर यह योग होने से व्यक्ति का चरित्र कमजोर होता है. इस योग के होने से व्यक्ति को पाचन तंत्र, लिवर की समस्या और गंभीर रोग होने की सम्भावना बनती है. कभी-कभी यह कैंसर का कारण भी बन जाता है. साथ ही व्यक्ति धर्मभ्रष्ट हो जाता है. अपयश का सामना करना पड़ता है. अगर किसी महिला की कुंडली में यह योग हो तो वैवाहिक जीवन नरक बन जाता है. गुरु चांडाल योग कब काम नहीं करता? अगर व्यक्ति का बृहस्पति उच्च राशि में हो तो गुरु चांडाल योग काम नहीं करता है. इसके अलावा अगर राहु गुरु के साथ कोई और ग्रह भी हो, बृहस्पति अस्त हो या वक्री हो, किसी सद्गुरु की कृपा हो तो ये योग काम नहीं करता है. गुरु चांडाल योग के प्रभाव को समाप्त करने के उपाय हमेशा बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें. नियमित रूप से किसी भी धर्म स्थान या मंदिर में जाते रहें. नित्य प्रातः गायत्री मंत्र का हल्दी की माला से 108 बार जाप करें. गले में सोने या पीतल का चौकोर टुकड़ा धारण करें. पार्क, मन्दिर और सड़कों पर पीपल के पौधे लगवाएं. मांसाहारी भोजन से परहेज करें.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










