
कबूतर में फिट किया जाता है स्पाई कैमरा, अमेरिकन इंटेलिजेंस एजेंसी ने बताया ऐसे होती है जासूसी
AajTak
Spy Pigeon: कई मौकों पर आपने जासूसी वाले कबूतरों के बारे में सुना होगा. वैसे जासूसी के लिए कबूतरों का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि पहले विश्व युद्ध से हो रहा है. इसके लिए इन कबूतरों के ऊपर कैमरा बांधा जाता था. आज भी कई इलाकों में इनका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जाता है. आइए जानते हैं कैसे इन कबूतरों की मदद से जासूसी करते हैं.
आपने कई बार सुना होगा कि कबूतरों का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जाता है. हाल में ही एक मामला सामने आया है जिसमें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुए कबूतर को रिहा किया गया है. कई लोगों के मन में सवाल आता है कि एक कबूतर कैसे जासूसी कर सकता है. ये कोई नया तरीका नहीं है.
पहले विश्व युद्ध में इनका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता था. निगरानी के लिए बहुत से मौकों पर कबूतरों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अपने फायदे हैं और इसमें किसी बहुत बड़ी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं होता है. अगर आप जासूसी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके पकड़े जाने का चांस बहुत ज्यादा होता है.
वहीं कबूतर या किसी और पक्षी के मामले में ये चांस कम हो जाता है. ऐसे में कबूतरों को कैमरा से लैस करके उन्हें जासूसी के लिए छोड़ दिया जाता है. आइए समझते हैं पूरा मालमा.
अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी CIA (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) ने काफी पहले इस तरह की जासूसी के लिए एक डिवाइस डेवलप किया था. इस कैमरे को कबूतरों पर बांध दिया जाता है और फिर इन्हें रिलीज कर दिया जाता है. चूंकि, कबूतर एक कॉमन पक्षी है , जो कई जगह पाए जाते हैं, इसलिए इन्हें लेकर ज्यादा शक पैदा नहीं होता है.
यह भी पढ़ें: Honor X9b जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेगी 'Airbag' टेक्नोलॉजी, जानिए डिटेल्स
CIA ने जो कैमरा डेवलप किया था उसकी मदद से सौकड़ों फीट ऊंचाई से भी फोटोज क्लिक की जा सकती हैं. इन कबूतरों को उड़ाने के साथ ही कैमरा को फोटोज क्लिक करने के लिए ऑन कर दिया जाता है. इनमें एक छोटी बैटरी लगी होती है. हालांकि, इस तरह के कबूतरों से बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










