
कबाब में नमक कम मिला तो शख्स ने शेफ पर दागी एक के बाद एक चार गोलियां!
AajTak
शख्स एक रेस्टोरेंट में खाने गया. काफी इंतजार के बाद उसे ऑर्डर का एक हिस्सा मिला. लेकिन उसमें नकम कम था. जिसके बाद शख्स गुस्से में शेफ के पास गया और उसे गोली मार दी.
एक रेस्टोरेंस में फायरिंग का मामला सामने आया है. रेस्टोरेंट में खाना खाने गए शख्स को पहले तो खाना देरी से मिला, उसपर भी कबाब में नमक कम था, इसे लेकर वो भड़क गया और सीधे शेफ पर ही बंदूक तान दी. शेफ पर 4 गोलियां दाग दीं.
इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें शेफ पर गोलियां बरसाता हुआ शख्स नजर आता है. वहीं दहशत में एक वर्कर कोने में दुबका हुआ दिखता है.
यह मामला इटली के पिस्कारा शहर का है. यहां पियाजा सालोटो इलाके में कासा रस्टी रेस्टोरेंट है. जहां 29 साल का फेडेरिको पेकोरेल खाने के लिए पहुंचा था. वह रेस्टोरेंट के बाहर एक टेबल पर अपने खाने का इंतजार कर रहा था.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक पेकोरेल को रेस्टोरेंट ने ऑर्डर का एक हिस्सा सर्व कर दिया था. लेकिन शख्स को कबाब में नमक कम लगा. इसके बाद वह अंदर गया और शेफ से झगड़ने लगा. बाद में, पेकोरेल ने गन निकाल ली. और उसने 23 साल के शेफ येल्फ्री गजमैन पर गोलियां बरसा दीं.
घटना के बाद शेफ को हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उसकी सर्जरी हुई. अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है. वहीं गोलीबारी के बाद पेकोरेल ने टैक्सी से शहर के उत्तर की तरफ भागने की कोशिश की. लेकिन फिर अपने किसी रिश्तेदार के पास जाकर वह छुप गया. बाद में, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस को पेकोरेल के पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल मिली है. माना जा रहा है कि इससे उसने शेफ को गोली मारी थी. 'la Repubblica' की रिपोर्ट के मुताबिक 19 साल की उम्र में पेकोरेल का एक एक्सीडेंट हुआ था. इसमें उसके दिमाग को भारी नुकसान हुआ था. इसकी वजह से पेकोरेल को विकलांगता भत्ता भी दिया जाता रहा है.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












