
कबाड़ में खड़ी थी बस, शख्स ने बनाया 'डेटिंग स्पॉट'!
AajTak
एक बस जो जर्जर हालत में कबाड़ में खड़ी हुई थी, उस बस को एक शख्स ने अब घर बना डाला है. वीकेंड में बस में शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी समय बिताता है. आखिर इस बस को घर बनाए जाने के पीछे की कहानी क्या है?
एक शख्स ने कबाड़ में खड़ी बस को एक सुंदर घर बना दिया है. घर बनने से पहले अगर किसी शख्स ने इस बस को देखा होता वो शायद ही इस बात पर यकीन कर पाता कि ऐसा भी हो सकता है क्या? लेकिन ये सच है..वहीं ये जगह इस शख्स के लिए वीकेंड में डेटिंग स्पॉट भी है. जहां शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताता है.
'द सन' के मुताबिक, जिस शख्स ने बस को घर बना दिया है, उनका नाम ल्यूक व्हाइटकर है. उनकी उम्र 37 साल है.
बस के घर बनने की कहानी जान लीजिए, ल्यूक अपने होम टाउन में अपने माता पिता के साथ रहने फार्म पर चले गए थे. वह एक लंबे अर्से से किराया दे रहे थे, जिसे दे-देकर वह थक गए थे.
जैसे ही ब्रिटेन में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा ल्यूक के पिता जोए व्हाइटकर को भी ये लगा कि COVID-19 वायरस उनके घर में भी आ सकता है.
इसके बाद ब्रिटेन के Hereford शहर के एक स्क्रैपयार्ड (कबाड़) में खड़ी एक बस खरीद ली. जिसकी कीमत 1 लाख 29 हजार रुपए के करीब पड़ी. चूंकि बस का इंजन जाम था, ऐसे में इस बस को चलाया नहीं जा सकता था.
फिर ल्यूक ने इस बस के इंटीरियर पर 8 लाख 47 हजार से ज्यादा रुपए खर्च कर दिए. इनमें कई DIY (Do It Yourself) स्किल्स उन्होंने यूट्यूब से सीखीं और बस को मॉडिफाई कर डाला.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












