
कपिल सिब्बल का हाईकमान से सवाल- जब पार्टी में अध्यक्ष नहीं तो कौन ले रहा फैसले?
Zee News
पंजाब में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और अब नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है.
नई दिल्ली: पंजाब में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और अब नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है. इसी बीच कांग्रेस के वेटरन नेता और पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने एक बार फिर पार्टी को आइना दिखाया है.
कपिल सिब्बल ने पूछा कि जब पार्टी में अध्यक्ष ही नहीं है तो फैसले कौन ले रहा है. उन्होंने कहा, 'हमारे लोग हमें छोडकर जा रहे हैं. सुस्मिता जी पार्टी छोडकर चली गई. जितिन प्रसाद को मंत्रालय मिल गया. कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोडी है. सवाल उठता है कि ये क्यों जा रहे हैं. हमारी कोई गलती रही होगी, तभी ये सब पार्टी छोडकर जा रहे हैं.'

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









