
कपिल सिब्बल को कांग्रेस की ABCD नहीं पता, फ्रस्ट्रेशन में बात कर रहे: अशोक गहलोत
AajTak
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल इस समय अपनी पार्टी के ही निशाने पर आ गए हैं. जब से उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठा दी है, सीएम अशोक गहलोत से लेकर अधीर रंजन चौधरी तक, कई नेता उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं.
कांग्रेस की पांच राज्यों में हुई करारी हार के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. CWC की बैठक में सोनिया गांधी के नेतृत्व में फिर भरोसा जरूर जताया गया है, लेकिन कपिल सिब्बल इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं. वे लीडरशिप में बदलाव की बात कर चुके हैं. अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सिब्बल पर बड़ा हमला बोला है.
कांग्रेस में ही घिरे सिब्बल
उनकी नजरों में कपिल सिब्बल सिर्फ अपनी फ्रस्टेशन निकाल रहे हैं. वे कहते हैं कि कपिल सिब्बल कांग्रेस संस्कृति के व्यक्ति नहीं हैं. वे बहुत बड़े वकील हैं, देश के माने हुए वकील हैं, इसी वजह से उनकी कांग्रेस में एंट्री हुई थी. सोनिया गांधी के आशीर्वाद और राहुल गांधी के सहयोग से कपिल सिब्बल को बहुत चांस मिला है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली, पार्टी के स्पोक्सपर्सन रहे. उनके मुंह से ऐसे अल्फाज निकलना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.
इसके बाद गहलोत ने एक कदम आगे बढ़कर यहां तक कह दिया कि सिब्बल को कांग्रेस की एबीसीडी ही नहीं पता है. कपिल सिब्बल जी कांग्रेस का इतिहास भूल जाते हैं. गांधी परिवार का कोई भी सदस्य पिछले 30 साल में मंत्री, मुख्यमंत्री, सीएम या प्रधानमंत्री नहीं बना. पूरा देश जानता है कि कांग्रेस को यदि एकजुट रखना है तो गांधी परिवार के नेतृत्व में ही एकजुट रखा जा सकता है. कपिल सिब्बल तो फ्रस्ट्रेशन में बात करते हैं.
अधीर रंजन ने बताया एहसान फरामोश
अब कपिल सिब्बल पर हमला सिर्फ अशोक गहलोत की तरफ से नहीं किया गया. अधीर रंजन चौधरी ने भी उन पर जमकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि सिब्बल आज सिब्बल इसलिए बने क्योंकि पीछे गांधी परिवार का सहयोग था. जब वो UPA -2 में मंत्री थे तब तो गांधी परिवार बहुत अच्छा लगता था. गांधी परिवार हमारे लिए सिर्फ़ परिवार नहीं है , गांधी परिवार हमारे लिए एक परिचय है, हमारी पहचान है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









