
कपल को कोड़े मारने का वीडियो हुआ था वायरल, आरोपी TMC नेता पर पुलिस ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
AajTak
आरोपी तजमुल को रविवार के दिन उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब उसका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह चोपड़ा में एक जोड़े को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा था. इस घटना से विवाद खड़ा हो गया था.
पश्चिम बंगाल के चोपड़ा में पुलिस ने एक महिला को कोड़े मारने के मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता तजमुल इस्लाम के खिलाफ हत्या के प्रयास, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि आरोपी तजमुल को सोमवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर की एक स्थानीय अदालत ने पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. उसके खिलाफ हत्या के एक मामले समेत 12 पुराने आपराधिक मामले भी लंबित हैं.
आरोपी तजमुल को रविवार के दिन उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब उसका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह चोपड़ा में एक जोड़े को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा था. इस घटना से विवाद खड़ा हो गया था.
जिसके चलते राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से रिपोर्ट मांगी थी, जबकि भाजपा ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर राज्य में "तालिबान शासन स्थापित करने" का आरोप लगाया था. मंगलवार को राज्यपाल बोस चोपड़ा पहुंचें थे, जहां वह पीड़ितों और स्थानीय निवासियों से मिले. अब वे केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.
एक आईपीएस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि तजमुल इलाके का एक जाना-माना दबंग है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड है. साल 2021 में चोपड़ा में एक हत्या के मामले में उसका नाम सामने आया था. अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है.
चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान के करीबी सहयोगी तजमुल को इससे पहले 2023 में पंचायत चुनाव से ठीक पहले सीपीआई (एम) नेता मंसूर नैमुल की हत्या में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







