
'कन्हैया ट्विटर पे आजा', भजन गायक बनकर विक्की कौशल की एंट्री, नया गाना हुआ रिलीज
AajTak
स्क्रीन पर हमेशा अलग तरह की किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले विक्की कौशल एक बार फिर एक नए अवतार में हाजिर हैं. विक्की इस बार कोई पुलिस, एयरफोर्स या स्पोर्ट्समैन नहीं बने हैं बल्कि इस बार वो भजन गायक के रूप में लोगों को एंटरटेन करने वाले हैं.
मंगलवार की शाम यशराज बैनर की ओर से एक ऑफिशियल पोस्टर शेयर किया गया था. जिसमें फिल्म का टाइटल तो बताया था लेकिन फैंस पर छोड़ दिया था कि वो एक्टर का नाम खुद पता लगा लें. हालांकि बुधवार को मुंबई के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पोस्टर में एक्टर के नाम का खुलासा किया गया और विक्की कौशल को बतौर भजन कुमार इंट्रोड्यूज किया गया. विक्की कौशल एक बार फिर एक नए अवतार में अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं.
बता दें, इस बार फिल्म के ट्रेलर से पहले इंट्रोडक्शन सॉन्ग रिलीज किया गया. जहां विक्की हाथ में माइक लिए भजन गाते नजर आ रहे हैं. दरअसल फिल्म में विक्की का किरदार एक लोकल भजन सिंगर का है. विक्की का यह नया अंदाज और गाने की एनर्जी पर फैंस को खूब भा रहा है. यही वजह है सोशल मीडिया पर फैंस के लगातार पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं.
'कन्हैया ट्विटर पे आजा' गाने के बोल भी आज की जनरेशन को ध्यान पर रखकर लिखा गया है. फिल्म में भगवान को इस जनरेशन की स्टाइल में अवतार लेने की गुहार कर रहे हैं और उन्हें ट्विटर पर बुला रहे...सेल्फी की बात हो रही है... बेशक डेवोशनल सॉन्ग्स की लिरिक्स में पीढ़ी दर पीढ़ी उनपर एक्सपेरिमेंट होते रहे हैं. उम्मीद है यह गाना भी आज की यूथ के फ्लेवर से जरूर मेल खाएगा. बता दें, गाने की लिरिक्स का क्रेडिट अमिताभ भट्टाचार्य को जाता है और म्यूजिक दिया प्रीतम ने दिया है. फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है और सिनेमाघरों में 22 सितबंर को रिलीज होगी.
इस फिल्म से जुड़ने पर विक्की कहते हैं, मैं फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में भजन कुमार नाम का लोकल सिंगर बना हूं. जो जगराते में गाता है. काफी फेमस भी है. मैंने जानबूझकर इस फिल्म की अनाउंसमेंट को फैंस या लोगों से छुपा कर रखा था क्योंकि मैं थोड़ा सस्पेंस क्रिएट करना चाहता था. मैं चाहता था कि मेरे फैंस और सिनेमालवर्स पहले खुद ही इसका पता लगाए कि आखिर भजन कुमार है कौन.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










