
'कनेडा कुमार' कहलाने से तंग आ चुके हैं Akshay Kumar, बोले- मेरा इंडियन पासपोर्ट जल्द आएगा
AajTak
ट्रोल्स सालों से अक्षय कुमार को 'कनेडा कुमार' बुलाते आ रहे हैं. हमेशा उन्हें खरी-खरी सुनाने के लिए इसी नाम का इस्तेमाल किया जाता है. इसका कारण उनका कनाडा का पासपोर्ट है. अब अक्षय का कहना है कि वो इस नाम को सुनते हुए तंग आ चुके हैं. साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही उनका भारतीय पासपोर्ट आ जाएगा.
अक्षय कुमार सालों से सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना कर रहे हैं. जब भी सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों या उनसे जुड़ी दूसरी चीजों के बारे में बात होती है तो ट्रोल्स उन्हें 'कनेडा कुमार' या 'कनेडियन कुमार' कहकर बुलाते हैं. एक्टर के पास कनाडा का पासपोर्ट और नागरिकता है. इसी के कारण ट्रोल्स उन्हें इन नामों से बुलाते हैं. अब अक्षय कुमार का कहना है कि वो इस नाम से कहलाने से तंग आ चुके हैं.
कब आ रहा है अक्षय का नया पासपोर्ट?
2019 में हुए हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के एक सेशन के दौरान अक्षय कुमार ने वादा किया था कि वो जल्द भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई करेंगे. अब इस बात को तीन साल बीत चुके हैं और इसे लेकर एक्टर ने अपडेट दिया है.
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में उन्होंने कहा, 'कनाडा का पासपोर्ट होने का मतलब ये नहीं है कि मैं भारतीय नहीं हूं. मैं पूरी तरह से भारतीय हूं. मैं यहां नौ सालों से था जब मुझे अपना पासपोर्ट मिला. मैं इस बात की डिटेल्स में नहीं जाऊंगा कि मैंने क्यों ये पासपोर्ट बनवाया था और क्या हुआ था. मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं... वगैरह वगैरह, चलो वो ठीक है.'
अक्षय कुमार ने कहा, 'हां, मैंने 2019 में कहा था और मैंने भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर दिया था. फिर उसके बाद कोविड आ गया. उसके 2-ढाई साल सब बंद हो गया. रिनाउन्स का मेरा लेटर अभी आ गया है और बहुत जल्द मेरा पूरा पासपोर्ट भी आ जाएगा.'
हेरा फेरी 3 को कहा ना

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










